Sep 22, 2013

अगर हम कहें और ....[ग़ज़ल]

अगर हम कहें और ..
Lyrics-
अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें
हम उनके लिए ज़िंदगानी लुटा दें

हर एक मोड़ पर हम ग़मों को सज़ा दें
चलो ज़िंदगी को मोहब्बत बना दें

अगर ख़ुद को भूले तो, कुछ भी न भूले
कि चाहत में उनकी, ख़ुदा को भुला दें

कभी ग़म की आँधी, जिन्हें छू न पाए
वफ़ाओं के हम, वो नशेमन बना दें

क़यामत के दीवाने कहते हैं हमसे
चलो  उनके चहरे से पर्दा हटा दें

सज़ा दें, सिला दें, बना दें, मिटा दें
मगर वो कोई फ़ैसला तो सुना दें

-------------------.
सुदर्शन फ़ाकिर की लिखी ग़ज़ल का संगीत जगजीत सिंह जी ने ही दिया है.

मूल ग़ज़ल को  जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ने गाया है.
यहाँ प्रस्तुत संस्करण में राजा पाहवा और अल्पना के स्वर हैं.
दो साल से अधूरी पड़ी हुई इस ग़ज़ल को अभी हाल ही में पूरा किया गया है.
राजा पाहवा का बहुत शुक्रिया जिन्होने अपनी गले की बीमारी  के बावजूद इसे पूरा किया है.

Sep 3, 2013

जा री पवनिया पिया के देस जा


गीत-जा री पवनिया पिया के देस जा ...
फिल्म-दो बूँद पानी
 एक भूला  बिसरा सा गीत फिल्म दो बूँद पानी से है ,
इसके गीतकार कैफी आज़मी और संगीत जयदेव जी का है.
मूल गायिका आशा भोसले हैं और सिमी ग्रेवाल पर फिल्माया गया है.
प्रस्तुत गीत मेरे स्वर में है..


  Download Here


Vocals-Alpana
[Recorded in 2012]

Aug 29, 2013

अल्लाह तेरो नाम...


फिल्म -हम दोनों
संगीतकार -जयदेव ,
गीतकार -साहिर लुध्यानवी
मूल गायिका -लता मंगेशकर

गीत-

अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान
अल्लाह तेरो नाम ...

1.माँगों का सिन्दूर ना छूटे
माँ बहनो की आस ना टूटे
देह बिना, दाता, देह बिना
भटके ना प्राण
सबको सन्मति दे भगवान
अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम...

2.ओ सारे जग के रखवाले
निर्बल को बल देने वाले
बलवानो को देदे ज्ञान
सबको सन्मति दे भगवान

अल्लाह तेरो नाम,ईश्वर तेरो नाम.

प्रस्तुत है यह भक्ति गीत मेरा एक प्रयास --

कवर संस्करण --स्वर-अल्पना


If this player is not seen or not working please listen here on link 1
or download here by right click &save as  ...
[recorded in dec,2012]