Showing posts with label SW-Nida Fazli. Show all posts
Showing posts with label SW-Nida Fazli. Show all posts

Jan 3, 2014

तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में..


फिल्म-आप तो ऐसे न थे
गीत-निदा फ़ाज़ली
संगीत-उषा खन्ना
मूल गायिका-हेमलता
प्रस्तुत-कवर संस्करण

गीत के बोल-
तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है ,
जहाँ भी जाऊं ये लगता है तेरी महफ़िल है.

१-ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा ,
हरेक चीज़ है अपनी जगह ठिकाने पे ,
कई दिनों से शिकायत नहीं ज़माने से,
ये जिंदगी है सफ़र तू सफ़र की मंजिल है,
जहाँ भी जाऊं ये लगता है तेरी महफ़िल है,

२-हरेक फूल किसी याद सा महकता है-2
तेरे ख्याल से जागी हुई. फिजायें हैं ,
ये सब्ज़ पेड़ हैं या .प्यार की. दुआएं हैं,
तू पास हो के नहीं फिर भी तू मुकाबिल है,
जहाँ भी जाऊं ये लगता है तेरी महफ़िल है

३-हरेक शै है मोहब्बत के नूर से रोशन -२
ये रोशनी जो न हो ,जिंदगी अधूरी है,
राहे वफ़ा में कोई हमसफ़र ज़रूरी है.
ये रास्ता कहीं तनहा कटे तो मुश्किल है,
जहाँ भी जाऊं ये लगता है तेरी महफ़िल है ..

स्वर  - अल्पना 
MP 3 download or preview here
Play-

=============================================
[please use headphones for better sound]
===========================================
=======================================

Aug 14, 2013

कभी किसी को मुकम्मल जहाँ ....




फिल्म-आहिस्ता -आहिस्ता
गीत-निदा फ़ाज़ली
संगीत -खय्याम
मूल गायिका आशा भोसले


गीत के बोल -

कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता
कहीं ज़मीं तो कहीं आसमाँ नहीं मिलता

जिसे भी देखिये वो अपने आप में गुम है
ज़ुबाँ मिली है मगर हमज़ुबाँ नहीं मिलता

बुझा सका है भला कौन वक़्त के शोले
ये ऐसी आग है जिस में धुआँ नहीं मिलता

तेरे जहान में ऐसा नहीं कि प्यार न हो
जहाँ उम्मीद हो इस की वहाँ नहीं मिलता

कभी किसी को मुकम्मल....

कवर गीत - स्वर--अल्पना


Mp3 download or Play here

Aug 13, 2012

अजनबी कौन हो तुम..cover song

Shabana Azmi


फिल्म---स्वीकार किया मैंने .
गीतकार-निदा फाजली
संगीतकार-उषा खन्ना
मूल गायिका -लता मंगेशकर

प्रस्तुत गीत में स्वर--अल्पना

गीत-
अजनबी कौन हो तुम, जब से तुम्हें देखा है
सारी दुनिया मेरी आंखों में सिमट आयी है

तुम तो हर गीत में शामिल थे तरन्नुम बन के
तुम मिले हो मुझे फूलों का तबस्सुम बन के
ऐसा लगता है कि बरसों से शनासाई है
अजनबी कौन हो तुम.....

ख्वाब का रंग हकीकत में नजर आया है
दिल में धड़कन की तरह कोई उतर आया है
आज हर साज में शहनाई सी लहराई है
अजनबी कौन हो तुम.......

कोई आहट सी अंधेरों में चमक जाती है
रात आती है तो तन्हाई महक जाती है
तुम मिले हो या मोहब्बत ने ग़ज़ल गाई है
अजनबी कौन हो तुम........
This was recorded on August 4,2012....

Mp3 Download or play 
Cover sung and mixed by Alpana

Thanks for listening my song.:)

Nov 10, 2009

10-तेरे लिये पलकों की झालर बुनु

गाना: तेरे लिये पलकों की झालर बुनु
फ़िल्म-हरजाई
संगीतकार : राहुलदेव बर्मन
गीतकार : निदा फाजली
मूल गायिका -लता

तेरे लिये पलकों की झालर बुनु
कलियों सा गजरे में बांधे फिरूं
धूप लगे जहां तुझे छाया बनूं
आजा साजना, तेरे लिये पलकों की झालर बुनु
कलियों सा गजरे में बांधे फिरूं
धूप लगे जहां तुझे छाया बनूं
आ जा साजना, तेरे लिये पलकों की झालर बुनु

महकी महकी ये रात है, बहकी बहकी हर बात है
लाजो मरूं चूमे जिया, कैसे ये मैं कहूं ,
आजा साजना, महकी महकी ये रात है
बहकी बहकी हर बात है, लाजो मरूं चूमे जिया
कैसे ये मैं कहूं .
आजा साजना, तेरे लिये पलकों की ...

नया नया संसार है, तू ही मेरा घरबार है
जैसा रक्खे खुशी खुशी, वैसे ही मैं रहूं
आजा साजना, नया नया संसार है
तू ही मेरा घरबार है
जैसा रक्खे खुशी खुशी, वैसे ही मैं रहूं
आजा साजना, तेरे लिये पलकों की ...

प्यार मेरातेरी जीत है, सबसे अच्छा मेरा मीत है
तेरे लिये रोऊँ पिया , तेरे लिये ही हँसूं
आजा साजना, -2
आजा साजना, तेरे लिये पलकों की ...

Download or Play mp3 here