Showing posts with label Singer-Geeta Dutt. Show all posts
Showing posts with label Singer-Geeta Dutt. Show all posts

Aug 13, 2013

हवा धीरे आना...


'नन्ही कली सोने चली,हवा धीरे आना '
फिल्म-सुजाता
मूल गायिका-गीता दत्त
गीतकार-मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार-सचिन देव बर्मन

गीत
-----
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिए झूला झूला जाना
नन्ही कली सोने चली

1-चांद किरन सी गुड़िया नाज़ों की है पली
आज अगर चांदनिया आना मेरी गली
गुन गुन गुन गीत कोई हौले हौले गाना

नींद भरे पंख लिए झूला झूला जाना..

2-रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
घुंघरू का दाना कोई शोर मचा जाए

रानी मेरे जागे तो फिर निंदिया तू बहलाना

नींद भरे पंख लिए झूला झूला जाना

नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना...
...........................................................

Presenting Cover version of this lori.
Vocals-Alpana
Play or download Mp3
प्रस्तुत संस्करण  के लिए ट्रेक मुज्जफर नकवी साहब ने की बोर्ड पर तैयार किया है.

Jun 30, 2012

ये कौन आया ..फिल्म-बाज़ी

कल्पना कार्तिक -फिल्म-बाज़ी 

ये कौन आया ...[Cover]
---------------
Film-Baazi[1951]
Original Singer-Geeta Dutt
Lyrics- Sahir Ludhyanawi
Music-S.D .Burman 


ये कौन आया के मेरे दिल की दुनिया में बहार आई ...

Vocals-Alpana
Song-Ye kaun aaya ..
MP3 preview or Download


Jun 29, 2012

आज की काली घटा ..फिल्म-उसकी कहानी

आज की काली घटा
Geeta Dutt


movie - uski kahani[1966]/music by kannu roy. /lyrics by kaifi azmi. /Original singer geeta dutt.

एक बार विविध  भारती जयमाला कार्यक्रम[१९८८]  में कैफी आजमी साहब ने इस गाने के बारे में बताते हुए कहा था कि इस गीत के लिए गीता जी को देने के लिए बासु भट्टचार्य  जी के पास पैसे नहीं थे..परंतु फिर भी
उन्होंने गाने के लिए हामी भर दी और पूरे मन से गीत को गाया था.
.............
आज की काली घटा, मस्त\-मतवाली घटा 

मुझसे कहती है कि प्यासा है कोई 
कौन प्यासा है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...

प्यास के नाम से जी डरता है
इस इल्ज़ाम से जी डरता है
शौक\-ए\-बदनाम से जी डरता है
मीठी नज़रों में समाया है कोई
क्यों समाया है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...

प्यासी आँखों में मुहब्बत लेके
लड़खड़ा जाने की इजाज़त लेके
मुझसे बेवजह शिकायत लेके
दिल की दहलीज़ तक आया है कोई
कौन आया है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...
गीता जी के बेहतरीन गीतों में से एक यह गीत है..मैं ने हाल ही में सुना है..और  इतना प्रभावी लगा कि खुद को गुनगुनाने से रोक न सकी ...प्रस्तुत है मेरी आवाज़ में ...
Mp3 Preview or Download here

Jun 28, 2012

न ये चाँद होगा न तारे रहेंगे..........फिल्म-शर्त

न ये चाँद होगा, न तारे रहेंगे
Shyama

फिल्म -शर्त [१९५४]..मूल गायिका-गीता दत्त ..अभिनेत्री श्यामा 
संगीत-हेमन्त कुमार .......गीतकार--एस.एच.-बिहारी  
यह भी उस समय का सुपरहिट गाना  था..आज भी इसकी मधुरता कम नहीं है.


१९५० के दशक के इन गीतों को बनाने  वाले/गाने वाले  कितने महान थे इसका अंदाज़ा इसी बात से लग जाता है कि इन गीतों को आज ६२ साल बाद भी  सुनकर   हम   मग्न हो जाते हैं.


इसी दशक का एक और गीत - स्वर -Alpana
Play or preview here Mp3

Jun 24, 2012

कैसा जादू बलम तूने डारा.....फिल्म 12 O'clock



कैसा जादू बलम तूने डारा





फिल्म- 12 o' clock [1958]
गीत-मजरूह सुल्तानपुरी 
संगीत-ओ.पी.नय्यर 
मूल गायिका-गीता दत्त
प्रस्तुत गीत में स्वर-अल्पना 
अभिनेत्री-वहीदा रहमान 

कैसा जादू बलम तूने डारा
खो गया नन्हा सा दिल हमारा
कैसा जादू बलम तूने डारा
खो गया नन्हा सा दिल हमारा
कैसा जादू..........
Preview here Mp3
Cover song By Alpana

Jun 22, 2012

पिया ऐसो जिया में



फिल्म- साहिब बीबी और गुलाम - [1962]
गीत- शक़ील बदायूँनी,  संगीत-- हेमंत कुमार ,  मूल गायिका-गीता दत्त 
पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे
कि मैं तन मन की सुध बुध गवाँ बैठी
हर आहट पे समझी वो आय गयो रे
झट घूँघट में मुखड़ा छुपा बैठी
पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे …
मोरे अंगना में जब पुरवय्या चली
मोरे द्वारे की खुल गई किवाड़ियां
ओ दैया! द्वारे की खुल गई किवाड़ियां
मैने जाना कि आ गये सांवरिया मोरे
झट फूलन की सेजिया पे जा बैठी
पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे …
मैने सिंदूर से माँग अपनी भरी
रूप सैयाँ के कारण सजाया
 मैने सैयाँ के कारण सजाया
इस डर  से किसी की नज़र न लगे
झट नैनन में कजरा लगा बैठी
पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे …



Mp3 Download Or Preview here

Aug 28, 2011

19-तदबीर से बिगड़ी हुई tadbeer se bigadi

Geeta Bali

फिल्म-बाजी-1951
संगीतकार- एस डी बर्मन
गीतकार -साहिर लुधियानवी
मूल गायिका -गीता दत्त
तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले

अपने पे भरोसा है तो ये दाँव लगा ले

1-डरता है ज़माने की निगाहों से भला क्यों

इन्साफ़ तेरे साथ है इल्ज़ाम उठा ले

2-क्या ख़ाक वो जीना है जो अपने ही लिए हो

ख़ुद मिट के किसी और को मिटने से बचा ले

3-टूटे हुए पतवार हैं किश्ती के तो ग़म क्या

हारी हुई बाहों को ही पतवार बना ले

तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले

अपने पे भरोसा है तो ये दाँव लगा ले
------------------------------

इस गीत को मेरे स्वर में सुनिए :-
Download or Play

---------------video------- अगर प्लेयर काम नहीं कर रहा तो यहाँ पर भी सुन सकते हैं.

Jul 31, 2011

मेरा सुन्दर सपना












मेरा सुन्दर सपना बीत गया
-----------------------------
फिल्म-दो भाई  [१९४७ ]
गीतकार-राजा मेहँदी अली खान
संगीतकार- सचिन देव बर्मन [लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस गीत की धुन मदन मोहन जी ने बनायी थी जो उन दिनों उनके सहयोगी थे]
गायिका गीता  रॉय [गीता  दत्त]  का रेकॉर्डेड पहला गीत  था  ‘सुनो-सुनो हरि की लीला सुनाएँ (‘भक्त प्रहलाद’ : 1946) परन्तु उन्हें
 ‘मेरा सुंदर सपना बीत गया’ (दो भाई : 1947) से लोकप्रियता मिली.
इस गीत को अभिनेत्री कामिनी कौशल  पर फिल्माया गया था.
......................
गीत  के बोल-
मेरा सुन्दर सपना  बीत गया
मैं प्रेम में सब कुछ हार गयी
बेदर्द ज़माना जीत गया
मेरा सुन्दर सपना ....

१-क्यों काली बदरिया छायी है
क्यों कली -कली मुस्कायी है
मेरी प्रेम कहानी खत्म हुई
मेरा जीवन का संगीत गया
मेरा सुन्दर सपना ....

२-ओ छोड़  के जाने वाले आ..
दिल तोड़ के जाने वाले आ
आँखें असुवन में डूब गयीं
हँसने का ज़माना बीत गया
मेरा सुन्दर सपना ... 
 
३-हर रात मेरी दिवाली थी
मैं पिया की होने वाली थी
इस जीवन को अब आग लगे

मुझे छोड़ के  जीवन-मीत गया
मेरा सुन्दर सपना बीत गया......
गीता जी ने मात्र १६ साल की उम्र में इस गीत को रिकॉर्ड किया  था.
इस गीत को सुनाने के लिए २ साल पहले  मुफलिस जी ,डॉ.श्रीधर सक्सेना और नीलिमा जी ने कहा था ,तब से बीच -बीच में मुझे याद भी दिलाया जाता रहा कि कब यह गीत आएगा..मैं इस गीत को छूने से डर रही थी ,यह गीत थोडा कठिन है  और भावप्रवण भी !  .
  मैंने  एक प्रयास किया है......सुनिये-:

Mp3 Play or Download


----------------------------------------

Jul 27, 2011

बाबूजी धीरे चलना



फिल्म-आर पार
संगीतकार-ओ.पी.नय्यर
गीतकार-मजरूह सुल्तानपुरी

गीत-मूल गायिका-गीता दत्त

बाबूजी धीरे चलना
प्यार में ज़रा सम्भलना
हाँ बड़े धोखे हैं
बड़े धोखे हैं इस राह में, बाबूजी ...

क्यूँ हो खोये हुये सर झुकाये
जैसे जाते हो सब कुछ लुटाये
ये तो बाबूजी पहला कदम है
नज़र आते हैं अपने पराये
हाँ बड़े धोखे हैं ...

ये मुहब्बत है ओ भोलेभाले
कर न दिल को ग़मों के हवाले
काम उलफ़त का नाज़ुक बहुत है
आके होंठों से टूटेंगे प्याले
हाँ ,,बड़े धोखे हैं ...

हो गयी है किसी से जो अनबन
थाम ले दूसरा कोई दामन
ज़िंदगानी की राहें अजब हैं
हो अकेला है तो लाखों हैं दुश्मन
हाँ बड़े धोखे हैं ...

-----------------
स्वर--अल्पना
Mp3 Play or download 


------------------------------------------------

Jul 19, 2011

मुझे जाँ न कहो



हरदिल अज़ीज़ गायिका गीता दत्त जी जो   २० जुलाई ,१९७२ को  सिर्फ ४२ साल की उम्र में ही इस संसार को छोड़ गए थीं...आज उनकी ३९ वीं बरसी है.
आज भी हम उन्हें उनकी आवाज़ ,उनके गीतों में   अपने पास पाते हैं .यह भी सच है कि उनकी आवाज़ का जादू दोबारा कोई दूसरा  जगा नहीं पाया है.

उन्हें याद करते  हुए.. मेरी ओर से श्रद्धा सुमन ...'उन्हीं का गाया गीत अपने स्वर में एक कोशिश 'मेरी जाँ  मुझे जाँ  ना कहो ..'प्रस्तुत है.

यह गीत उनका आखिरी गीत था और इसे उनकी बीमारी के दौरान अस्पताल में ही रिकॉर्ड किया गया था.उनके भाई कनु रॉय की फिल्म अनुभव के लिए इसे अभिनेत्री तनुजा पर फिल्माया गया था.गुलज़ार साहब का लिखा  और संगीत कनु रॉय का है.
Download or Play mp3
Song Suggested by Dr. Anurag Arya


गीता दत्त -एक सितारा जो आज भी जगमगा रहा है


Oct 30, 2010

'गीता दत्त--एक सितारा जो आज भी जगमगा रहा है'[और जाने क्या तूने कही ]

पा‌र्श्वगायिका'गीता दत्त 'भारतीय चित्रपट संगीत के आकाश का वह चमकता सितारा जिसकी रोशनी कभी धूमिल नहीं होगी.उनकी रेशमी आवाज के जादू से कौन नावाकिफ़ है?ये सितारा आज भी हमारे बीच अपने गीतों के रूप में जगमगा रहा है और सदियों ऐसे ही चमकता रहेगा .
गीत्तदत्त का जन्म 23 नवंबर 1930 को फरीदपुर( बाँग्ला देश ) में हुआ था गीता दत्त का पूरा नाम गीता घोष राय चोधरी था .1942 में उन के परिवार वाले मुंबई आ गये थे.
सब से पहले उन्होंने दो भाई फिल्म में सोलो गाना सचिन देव बर्मन जी के निर्देशन में गाया उस से पहले १९४६ में फिल्म 'भक्त प्रह्लाद में समूह गान में उन्होंने गाया था.आखिर सोलो गीत उन्होंने फिल्म 'अनुभव' के लिए गाये थे.रफ़ी के साथ उनका एक गीत किसी फिल्म के लिए शायद १९८३ में रिलीज़ हुआ था.
अभिनय क्षेत्र में भी उन्होंने क़दम रखा था,गुरुदत्त की फिल्म गौरी में कुछ हिस्सा था लेकिन उस फिल्म को गुरुदत्त ने स्क्रेप कर दिया था .एक मात्र बांग्ला फिल्म बधुबरण में उन्होंने काम किया.जो ख़ास चली नहीं.
गीता जी का संगीत करियर १९४६ से १९७२ तक रहा .उन्होंने लगभग १५०० गीत गए.१९४७ से १९५९ तक का समय उनका सब से अच्छा और सक्रीय समय रहा.उनके गए फ़िल्मी और गैर फ़िल्मी गीतों में हर तरह के गीत मिलेंगे चाहे वह भक्ति गीत हो या क्लब डांस गीत,बच्चों के लिए लोरी हो या ग़ज़ल उन्होंने गायकी के हर रंग में गीत गा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.सचिन देव बर्मन ,ओ.पी.नय्यर और हेमंत कुमार के संगीत निर्देशन में उन्होंने बेहतरीन नगमे हमें दिए.उनकी गायन विविधता और कुशलता इसी बात से मालूम होतीहै कि उन्होंने हिंदी और बांग्ला के अलावा अन्य भाषाओँ में भी लगभग १०० संगीत निर्देशकों के लिए गाया है.
फिल्म बाज़ी के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त जी से हुई और उनसे 26 मई 1953 को विवाह हुआ.उनके दो पुत्र[तरुण और अरुण] और एक पुत्री[नीना] हैं.

गुरुदत्त के मृत्यु १९६४ में होने के बाद गीता जी टूट गयी और फिल्मों से सम्बन्ध लगभग टूट गया.उनके बेटे तरुण दत्त ने सिने ब्लिट्ज पत्रिका में लिखा था कि पिता ने आत्महत्या नहीं की थी. उनकी दादी गीता जी को पसंद नहीं करती थीं और चाहती थीं कि गुरुदत्त वहीदा से विवाह करें.गुरु दत्त कभी दूसरा विवाह नहीं चाहते थे.उनके अनुसार उनके पास उनके पिता जी के उनकी माँ को लिखे letters मौजूद हैं ,जिनसे नहीं लगता कि उनके संबंधों में कोई दरार थी.शायद गुरुदत्त की असामयिक मृत्यु के दर्द को गीता जी सहन नहीं कर सकीं और उसी दुःख में जलते उन्हें नर्वस ब्रेकडाउन हो गया और में २० जुलाई १९७२ के दिन मात्र ४१ वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गयीं.उनके गाये गीत आज भी सुने और गाये जाते हैं।
मैं उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी तरफ से स्वरांजलि प्रस्तुत कर रही हूँ ,गीता जी के खुद के पसंदीदा टॉप १० गीतों में से दो गीत ,आशा है उनके प्रशंसकों को निराशा नहीं होगी.

यूँ तो गीता जी के कई गीत सुने और गाये हैं लेकिन फिल्म बाज़ी से 'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले'गीत के बारे में मैं अनजान थी ,श्री प्रकाश गोविन्द जी ने जब मुझे इस गीत को गाने का सुझाव दिया तो यह एक चुनौती की तरह लगा.लेकिन आज मेरे गाये सब से अच्छे गीतों में से एक है.आप भी सुनिये -:


गीता जी की पसंद की लिस्ट से यह दूसरा गीत भी बहुत ही खूबसूरत है ,आप भी सुनिये मेरे स्वर में 'जाने क्या तूने कही '-फिल्म -प्यासा से-


Click here to Download Or Play mp3
संगीत की दुनिया की अमर गायिका हम सब की प्रिय गीता जी को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि .
[जानकारी & चित्र अंतर्जाल के विभिन्न स्त्रोतों से साभार ]

Aug 18, 2010

५७ -वक़्त ने किया क्या हसीं सितम


'वक़्त ने किया क्या हसीं सितम ,तुम रहे तुम हम रहे हम 'फिल्म कागज के फूल [१९५९]के लिए गीत कैफ़ी आज़मी का लिखा और सचिन देव बर्मन जी के संगीत निर्देशन में गीता जी ने गाया था.इसे अदाकार वहीदा रहमान और गुरु दत्त पर फिल्माया गया था.

यह गीत किसी परिचय का मोहताज नहीं है.गीता दत्त जी के गाये इस गीत को कई गायकों ने अपनी आवाज़ में दोबारा गाया.मगर गीता जी का जादू फ़िर कभी दोहराया नहीं गया.वह आज तक मूल गीत में कायम है और अनछुआ है।

मैं इस गीत को कभी गाने की जुर्रत न करती क्योंकि मेरी नज़र में यह अतुलनीय है,अनमोल है लेकिन गायक हर्षण नाम्ब्यार जी के सुझाव पर एक कोशिश की है।

जो भी गीत हम यहाँ गा रहे हैं उनके ट्रेक बने बनाये होते हैं और गीत को निभा सकना भी सीमित हो जाता है।इसलिए इस कोशिश को उसी के मद्दे नज़र तोलियेगा.
Click here to Play or download Mp3
'वक़्त ने किया क्या हसीं सितम'[कवर संस्करण ]
[स्वर-अल्पना ]


===========================================================

Aug 5, 2010

५६ -'नन्ही कली सोने चली,हवा धीरे आना '


'नन्ही कली सोने चली,हवा धीरे आना '
फिल्म-सुजाता
मूल गायिका-गीता दत्त
गीतकार-मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार-सचिन देव बर्मन
प्रस्तुत संस्करण के लिए ट्रेक मुज्जफर नकवी साहब ने की बोर्ड पर तैयार किया है.

गीत
-----
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिए झूला झूला जाना
नन्ही कली सोने चली

1-चांद किरन सी गुड़िया नाज़ों की है पली
आज अगर चांदनिया आना मेरी गली
गुन गुन गुन गीत कोई हौले हौले गाना

नींद भरे पंख लिए झूला झूला जाना

2-रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
घुंघरू का दाना कोई शोर मचा जाए

रानी मेरे जागे तो फिर निंदिया तू बहलाना

नींद भरे पंख लिए झूला झूला जाना

नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना
...........................................................

Presenting Cover version of this lori.
Vocals-Alpana
Play or download Mp3

कभी न भूली जा सकने वाली लोरी..बहुत लोकप्रिय रही.आज बहुत से सुनने वाले शायद इस से अनभिग्य हों!कहते हैं कि इस गीत में लोरी के पूरे भाव लाने के लिए इस गाने की रेकॉर्डिंग रात को ही की गयी थी.जबकि रात को रेकॉर्डिंग करना उन दिनों सामान्य बात नहीं थी.गीत अभिनेत्री सुलोचना पर फिल्माया गया था.

Feb 23, 2010

39-ये लो मैं हारी



ये लो मैं हारी पिया

चित्रपट : आर पार
संगीतकार : ओ. पी. नय्यर
गीतकार : मजरूह सुलतान पुरी
मूल गायिका : गीता दत्त
Starring: Shyama
---------------------------------
[Posted song is not original]

ये लो मैं, ये लो मैं
ये लो मैं हारी पिया,हुई तेरी जीत रे
काहे का झगड़ा बालम,नई नई प्रीत रे
ये लो मैं...

नये नये दो नैन मिले हैं,पहली मुलाकात है
मिलते ही तुम रूठ गये जी..ये भी कोई बात है,
जाओ जी माफ़ किया,तू ही मेरा मीत रे
काहे का झगड़ा ...

हुई तिहारी संग, चलोजी बैयाँ मेरी थामके
बंधी बलम क़िस्मत की डोरी संग तेरे नाम के
लड़ते ही लड़ते मौसम जाये नहीं बीत रे
काहे का झगड़ा ...

चले किधर को बोलो बाबू सपनों को लूट के
हाय राम जी रह नहीं जाए दिल मेरा टूटके,
ये लो मैं हारी पिया,हुई तेरी जीत रे
काहे का झगड़ा बालम,नई नई प्रीत रे

ये लो मैं हारी पिया ...

Cover Song-sung by Alpana

Download or Play

Feb 17, 2010

38-जाता कहाँ है दीवाने


Film: सीआईडी :[ १९५६]
Music: O.P.Nayyar
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Original Singer-: गीता दत्त
Starring: Dev Anand, Shakeela, Waheeda Rehman



Download Or Play


Cover by Alpana
Lyrics-:
'जाता कहाँ है दीवाने,सब कुछ यहाँ है सनम
बाकी के सारे फ़साने,झूठे हैं तेरी क़सम

fifty?
कुछ तेरे दिल में fifty,कुछ मेरे दिल में fifty
ज़माना है बुरा...

पहलू बदलने लगे,घबरा के चलने लगे
आँखें मिलीं भी नहीं,यूँ ही सम्भलने लगे
ऐ जी सुनिये हुज़ूर,जाना हमसे न दूर
देखो दिल है किसी का जलाना बुरा

जाता कहाँ है दीवाने

सैयाद है तू मगर,मुझको न यूँ तन के देख
नादाँ ज़रा एक बार,क़ैदी मेरा बन के देख
मानो\-मानो मेरी बात,है ये पहली मुलाक़ात

जाता कहाँ है दीवाने.......