Showing posts with label Ac-Shabana. Show all posts
Showing posts with label Ac-Shabana. Show all posts

Jan 18, 2017

मेरी साँसों को जो महका रही है

फिल्म- बदलते रिश्ते   [१९७८ ]
गीतकार : आनंद बक्षी
संगीतकार: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
मूल गायक- महेंद्र कपूर  और लता

==============


कवर गायक- सफ़ीर और अल्पना
MP 3 download or play
===============
गीत के बोल
-------------
मेरी साँसों को जो महका रही है
मेरी साँसों को जो महका रही है
ये पहले प्यार की खुशबू
तेरी साँसों से शायद आ रही है

१.शुरू ये सिलसिला तो उसी दिन से हुआ था
अचानक तूने जिस दिन मुझे यूँ ही छुआ था
लहर जागी जो उस पल तनबदन में
वो मन को आज भी बहका रही है

2.बहुत तरसा है ये दिल तेरे सपने सज़ा के
ये दिल की बात सुन ले, मेरी बाहों में आके
जगाकर अनोखी प्यास मन में
ये मीठी आग जो दहका रही है

3.ये आँखे बोलती हैं, जो हम ना बोल पाए
दबी वो प्यास मन की नज़र में झिलमिलाए
होठों पे तेरे हल्की सी हँसी है
मेरी धड़कन बहकती जा रही है
ये पहले प्यार की खुशबू .....मेरी साँसों को जो...

======================

May 25, 2014

सीली हवा...



लिबास (1988)
संगीत-आर. डी. बर्मन
गीतकार- गुलज़ार

स्वर ----अल्पना 

सीली  हवा छू गयी, सीला  बदन छिल गया
नीली  नदी के परे, गीला सा चाँद खिल गया

तुमसे मिली जो ज़िन्दगी, हमने अभी बोयी नहीं
तेरे सिवा कोई ना था, तेरे सिवा कोई नहीं
सीली हवा...

जाने कहाँ कैसे शहर, लेके चला ये दिल मुझे
तेरे बगैर दिन ना जला, तेरे बगैर शब न बुझे
सीली हवा...

जितने भी तय करते गए, बढ़ते गए ये फासले
मीलों से दिन छोड़ आये, सालों से रात लेके चले
सीली हवा...
==========================




Aug 8, 2013

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी...

फिल्म-मासूम,
गीत--गुलज़ार,
संगीत-राहुल देव बर्मन
मूल गायिका  -लता ..
अभिनेत्री -शबाना आज़मी

गीत के बोल-:

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी हैरान हूं मैं
हैरान हूं मैं
तेरे मासूम सवालों से परेशान हूं मैं
परेशान हूं मैं

१-जीने के लिए सोचा ही नहीं दर्द संभालने होंगे
मुस्कुराएं तो मुस्कुराने के कर्ज़ उतारने होंगे
मुस्कुराऊं कभी तो लगता है, जैसे होंठों पर कर्ज़ रखा है

२-आज अगर भर आई हैं बूंदें बरस जाएंगीं
कल क्या पता किनके लिए आंखें तरस जाएंगी
जाने कब गुम हुआ कहां खोया एक आंसू छुपा के रखा था।
तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी...

प्रस्तुत है कवर संस्करण --स्वर- -अल्पना
[recorded dec,2011]
Download Mp3 or click here to  Play

Jul 14, 2013

दो नैना और एक कहानी


फिल्म-मासूम
गीतकार-गुलज़ार
संगीत-राहुल देव बर्मन ,मूल गायिका -आरती मुख़र्जी

दो नैना और एक कहानी
थोड़ा सा बादल,थोड़ा सा पानी
और  एक कहानी

छोटी सी दो झीलों में,वो बहती रहती है
कोई सुने या ना सुने कहती रहती है
कुछ  लिख के ओर कुछ ज़ुबानी

थोड़ी सी है जानी हुई थोड़ी सी नयी
जहाँ  रुके आँसू वहीँ  पूरी हो गयी
है तो नयी फिर भी हैं पुरानी

एक ख़त्म हो तो दूसरी याद आ जाती है
होठों  पे फिर भूली हुई बात आ जाती है
दो नैनों की है ये कहानी...
-----------------------
प्रस्तुत गीत में स्वर---अल्पना

Download or Play Mp3 Here

Aug 13, 2012

अजनबी कौन हो तुम..cover song

Shabana Azmi


फिल्म---स्वीकार किया मैंने .
गीतकार-निदा फाजली
संगीतकार-उषा खन्ना
मूल गायिका -लता मंगेशकर

प्रस्तुत गीत में स्वर--अल्पना

गीत-
अजनबी कौन हो तुम, जब से तुम्हें देखा है
सारी दुनिया मेरी आंखों में सिमट आयी है

तुम तो हर गीत में शामिल थे तरन्नुम बन के
तुम मिले हो मुझे फूलों का तबस्सुम बन के
ऐसा लगता है कि बरसों से शनासाई है
अजनबी कौन हो तुम.....

ख्वाब का रंग हकीकत में नजर आया है
दिल में धड़कन की तरह कोई उतर आया है
आज हर साज में शहनाई सी लहराई है
अजनबी कौन हो तुम.......

कोई आहट सी अंधेरों में चमक जाती है
रात आती है तो तन्हाई महक जाती है
तुम मिले हो या मोहब्बत ने ग़ज़ल गाई है
अजनबी कौन हो तुम........
This was recorded on August 4,2012....

Mp3 Download or play 
Cover sung and mixed by Alpana

Thanks for listening my song.:)

Dec 10, 2011

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी...


तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी हैरान हूं मैं
हैरान हूं मैं
तेरे मासूम सवालों से परेशान हूं मैं
परेशान हूं मैं

जीने के लिए सोचा ही नहीं दर्द संभालने होंगे
मुस्कुराएं तो मुस्कुराने के कर्ज़ उतारने होंगे
मुस्कुराऊं कभी तो लगता है, जैसे होंठों पर कर्ज़ रखा है

आज अगर भर आई हैं बूंदें बरस जाएंगीं
कल क्या पता किनके लिए आंखें तरस जाएंगी
जाने कब गुम हुआ कहां खोया एक आंसू छुपा के रखा था।
तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी...
फिल्म-मासूम, गीत--गुलज़ार,संगीत-
मूल गीत -लता ..अभिनेत्री -शबाना आज़मी
प्रस्तुत है कवर संस्करण --स्वर- -अल्पना

Download Mp3 or Play