Aug 9, 2016

हो गई है पीर -ग़ज़ल

गैर फ़िल्मी ग़ज़ल ..

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए
हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।

आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी,
शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए।

हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में,
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए।

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।
- दुष्यन्त कुमार
Voice: Alpana Verma


=============================== =========
=======================================
कविता पाठ-अल्पना वर्मा
=======================================

Aug 4, 2016

तुझे देखा तो ये ...

फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
संगीत-जतिन-ललित
गीतकार-आनंद बक्षी
मूल गायक -लता जी और कुमार सानू
प्रस्तुत गीत में स्वर-संतोष सोनी और अल्पना

गीत के बोल -

तुझे देखा तो ये जाना सनम
प्यार होता है दीवाना सनम
अब यहाँ से कहाँ जाएँ हम
तेरी बाँहों में मर जाएँ हम
तुझे देखा तो ये जाना सनम...

आँखें मेरी, सपने तेरे
दिल मेरा, यादें तेरी
हो मेरा है क्या, सब कुछ तेरा
जाँ तेरी, साँसें तेरी
मेरी आँखों में आँसू तेरे आ गए
मुस्कुराने लगे सारे ग़म
तुझे देखा तो ये जाना सनम...

ये दिल कहीं, लगता नहीं
क्या कहूँ, मैं क्या करूँ
हाँ, तु सामने, बैठी रहे
मैं तुझे देखा करूँ
तूने आवाज़ दी, देख मैं आ गई
प्यार से है बड़ी क्या क़सम
तुझे देखा तो ये जाना सनम...
Mp3 Download Here

Voices in this song-Santosh Soni &Alpana Verma
============================================

Aug 2, 2016

परबत के इस पार :फिल्म-सरगम

गीत-परबत के इस पार...
गीतकार-आनंद  बक्षी
संगीतकार-लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल
मूल गायक-लता और रफ़ी
प्रस्तुत है इस गीत का कवर संस्करण

गीत के बोल-

पर्वत के इस पार पर्वत के उस पार
गूँज उठी छम-छम छम-छम
गूँज उठी छम-छम छम मेरी पायल की झंकार
आ

१.मुख पे पड़ी थी कब से चुप की इक ज़ंजीर
मंदिर में चुप-चाप खड़ी थी मैं बनके तस्वीर
आ चल गा मैं साथ हूँ तेरे
छेड़ दिए हैं सरस्वती देवी ने तार-सितार
पर्वत के इस पार …

2.ग़म इक चिट्ठी जिसमें ख़ुशियों का सन्देश
गीत तभी मन से उठता है जब लगती है ठेस
आ चल गा मैं साथ हूँ तेरे
लय न टूटे ताल न टूटे छूटे ये संसार
पर्वत के इस पार …

3.फूल बने हैं घुँघरू घुँघरू बन गए फूल
टूट के पाँव में सब कलियाँ बिछ गईं बनकर धूल
ता थैया ता ता थैया
देखो झूम के नाच उठी है
मेरे अंग अंग मस्त बहार
पर्वत के इस पार …

प्रस्तुत गीत में स्वर -सफीर अहमद और अल्पना वर्मा
Cover by Safeer & Alpana

Download Mp3 here
======================================== ==================================