Apr 6, 2013

आप यूँ फासलों से ...

Actress-Madhu Priya

फिल्म-शंकर- हुसैन
गीतकार-जान निसार अख्तर
संगीत- खय्याम
मूल गायिका -लता
अभिनेत्री -मधुप्रिया

गीत-
आप यूँ फासलों से गुज़रते रहे
दिल से कदमों  की आवाज़ आती रही
आहटों से अंधेरे चमकते रहे
रात आती रही ,रात जाती रही

१-गुनगुनाती रही मेरी तन्हाईयाँ
दूर बजती रही कितनी शहनाईयाँ
जिन्दगी, जिन्दगी को बुलाती रही
आप यूँ फासलों से ..

२-क़तरा -क़तरा  पिघलता रहा आसमाँ
रूह की वादियों में ना जाने कहाँ
इक नदी, इक नदी दिलरूबा गीत गाती रही
आप यूँ फासलों से ....

३-आप की गरम बाहों में खो जायेंगे
आप की नरम ज़ानो पे सो जायेंगे,
मुद्दतों रात नींदें चुराती रही
आप यूँ फासलों से .......
----------------------------
Cover Version Sung by Alpana

Apr 4, 2013

मौसम है आशिक़ाना....


Meena Kumari

फिल्म- पाकीज़ा ,गीत--कमाल अमरोही
संगीत-गुलाम मोहम्मद
मूल गायिका -लता
यहाँ कवर संस्करण प्रस्तुत है.

मौसम है आशिक़ाना
ऐ दिल कहीं से उनको ऐसे में ढूँढ लाना
ऐसे में ढूँढ लाना
मौसम है आशिक़ाना ......

1-कहना के रुत जवां है, और हम तरस रहे हैं
काली घटा के साए, बिरहन को डस रहे हैं
डर है न मार डाले सावन का क्या ठिकाना
मौसम है आशिक़ाना

2-सूरज कहीं भी जाए तुम पर न धूप आए
तुमको पुकारते हैं, इन गेसुओं के साए
आ जाओ मैं बना दूँ पलकों का शामियाना
मौसम है आशिक़ाना

3-फिरते हैं हम अकेले, बाँहों में कोई ले ले
आख़िर कोई कहाँ तक, तनहाइयों से खेले
दिन हो गए हैं ज़ालिम रातें हैं क़ातिलाना
मौसम है आशिक़ाना

4-ये रात ये ख़मोशी ये ख़ाब से नज़ारे
ये ख़ाब से नज़ारे
जुग्नू हैं या ज़मीं पर, उतरे हुए हैं तारे
बेख़ाब मेरी आँखें मदहोश  है ज़माना
मदहोश है ज़माना
मौसम है आशिक़ाना
ऐ दिल कहीं से उनको ऐसे में ढूँढ लाना
मौसम है आशिक़ाना
-------------------------------------------------------

कई गीत उधार हैं,उन में से एक यह भी है .


Download or Play here
Vocals-Alpana

Apr 2, 2013

जब भी ये दिल उदास होता है..

सिमी ग्रेवाल


फिल्म-सीमा (१९७१)
गीतकार-गुलज़ार ,
संगीत -शंकर -जयकिशन
मूल गायक -रफ़ी

Lyrics-
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये...

१-होंठ चुप चाप बोलते हों  जब
साँसें  कुछ तेज़ तेज़ चलती हों
आँखें जब दे रही हों आवाज़ें
ठंडी आहों में साँस जलती हो
जब भी ये...

२-आँखों में तैरती है तस्वीरें
तेरा चेहरा तेरा खयाल लिये
आइना देखता है जब मुझको
एक मासूम सा सवाल लिये
जब भी ये...

३-कोई वादा नहीं किया लेकिन
क्यूँ तेरा इंतज़ार रहता है
बेवजह जब करार मिल जाए
दिल बड़ा बेकरार रहता है
जब भी ये..
.
गीत कठिन है लेकिन मैंने गाने  एक कोशिश की है...
कवर संस्करण-प्रस्तुति -अल्पना
Mp3 Download Or Play