Jul 22, 2011

हज़ार बातें कहे ज़माना


फिल्म-घटना
ग़ज़लकार -नक्श लायलपुरी और संगीत -रवि


हज़ार बातें कहे ज़माना मेरी वफ़ा पे यक़ीन रखना -२
हर एक अदा में में है बेगुनाही मेरी अदा पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...
मेरी मोहब्बत की ज़िन्दगी को नज़र न लग जाए इस जहाँ की -२
यही सदा है धड़कते दिल की मेरी सदा पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...
किसी को हँसता न देख पाए अजीब शै है ये बैरी दुनिया -२
ये बेमुरव्वत है बेवफ़ा है न बेवफ़ा पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...
नज़र में रहना है ख़ुशनसीबी नज़र से गिरना है बेहयाई -२
हया है औरत का एक गहना मेरी हया पे यक़ीन रखना
हज़ार बातें कहे ...
mp3 download or Play

Jul 21, 2011

जुर्म-ए-उल्फत पे हमें ....


जुर्म-ए-उल्फत पे हमें ....[ केवल स्वर ]
फिल्म--ताजमहल ,
शायर-साहिर लुध्यानवी
संगीत -रोशन

जुर्म-ए -उल्फत पे हमें  लोग सज़ा देते हैं ,
कैसे नादां है, शोलों  को हवा देते हैं
कैसे नादां हैं...

हमसे दीवाने कहीं  तर्के वफ़ा करते हैं ..
जान जाए के रहे बात निभा देते हैं
जान जाए....

तख़्त क्या चीज़ है और लाल-ओ-जवाहर क्या हैं..
इश्क वाले तो खुदाई भी लुटा देते हैं
जुर्म-ए -उल्फत पे हमें  लोग सज़ा देते हैं .
 mp3 download or Play

Jul 19, 2011

मुझे जाँ न कहो



हरदिल अज़ीज़ गायिका गीता दत्त जी जो   २० जुलाई ,१९७२ को  सिर्फ ४२ साल की उम्र में ही इस संसार को छोड़ गए थीं...आज उनकी ३९ वीं बरसी है.
आज भी हम उन्हें उनकी आवाज़ ,उनके गीतों में   अपने पास पाते हैं .यह भी सच है कि उनकी आवाज़ का जादू दोबारा कोई दूसरा  जगा नहीं पाया है.

उन्हें याद करते  हुए.. मेरी ओर से श्रद्धा सुमन ...'उन्हीं का गाया गीत अपने स्वर में एक कोशिश 'मेरी जाँ  मुझे जाँ  ना कहो ..'प्रस्तुत है.

यह गीत उनका आखिरी गीत था और इसे उनकी बीमारी के दौरान अस्पताल में ही रिकॉर्ड किया गया था.उनके भाई कनु रॉय की फिल्म अनुभव के लिए इसे अभिनेत्री तनुजा पर फिल्माया गया था.गुलज़ार साहब का लिखा  और संगीत कनु रॉय का है.
Download or Play mp3
Song Suggested by Dr. Anurag Arya


गीता दत्त -एक सितारा जो आज भी जगमगा रहा है